70 फीसदी अल्पसंख्यक छात्रों वाले स्कूलों में डाइनिंग हॉल बनावाएगी ममता सरकार

70 फीसदी अल्पसंख्यक छात्रों वाले स्कूलों के लिए ममता सरकार का खास प्रस्ताव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार 70 प्रतिशत से ज्यादाअल्पसंख्यक छात्रों वाले स्कूलों में स्कूलों में मिड-डे मील के खाने के लिए डाइनिंग हॉल बनवाएगी। राज्य सरकार ने 70 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक छात्रों वाले सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के नाम मांग है, ताकि स्कूलों में मिड-डे मील के लिए डाइनिंग हॉल के निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा सके।

West Bengal Govt proposal construction dining hall in schools having 70 minority students

पश्चिम बंगाल सरकार ने जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसे सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का ब्योरा मांगा है जिसमें 70 फीसदी से अधिक मुस्लिम छात्र पढ़ते हैं। सरकार ने ऐसे स्कूलों में डाइनिंग हॉल बनाने का फैसला किया है।

मुस्लिम बच्चों की ज्यादा संख्या वाले स्कूलों में डाइनिंग हॉल बनाने को लेकर ममता बनर्जी सरकार के प्रस्ताव का भारतीय जनता पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया है। पश्चिम बंगाल की भाजपा नेता रूपा गांगुली ने कहा है कि ऐसा कर ममता सरकार धर्म के आधार पर स्कूली बच्चों को बांट रही है। गांगुली का कहना है कि ममता लगातार राज्य को बांटने का काम कर रही हैं। वो मतदाताओं को भी धर्म के आधार पर बांट रही हैं और अब स्कूली बच्चों को भी धर्म के आधार पर बांटने का फैसला किया है।

सरकार के प्रस्ताव पर भाजपा के विरोध को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस पर जवाब दिया है। बनर्जी ने कहा है कि ये सर्कुलर जारी कर ये पता लगाया जा रहा है कि अगर अल्पसंख्यक छात्र अधिक संख्या में हैं, तो क्या हम इस योजना में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के फंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भारत सरकार के दिशानिर्देश हैं, हम इसका अनुसरण कर रहे हैं। यह तकनीकी मामला है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+