जादवपुर यूनिवर्सिटी में बाबुल सुप्रियो से हुई धक्का मुक्की पर राज्यपाल ने जताई नाराजगी

Recommended Video

    Jadavpur University में फंस गए Union Minister Babul Supriyo | वनइंडिया हिन्दी

    कोलकाता: बाबलु सुप्रियो के जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुए घेराव पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जताई है। जगदीप धनखड़ ने राज्य के मुख्य सचिव से कहा है कि जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बाबुल सुप्रियो का घेराव करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने उनसे बात करते हुए गंभीर मामला बताया।

    West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar angry over gherao of babul supriyo in jadhavpur university

    राज्यपाल के प्रेस सचिव ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में गवर्नर ने जादवपुर विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से बात की। उन्होंने उन्हें संकेत देते हुए कहा कि ये अनुचित है कि उन्होंने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की नहीं की और उचित कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि ये दिखाता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि ये अनैतिक था।

    गौरतलब है कि कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में बीजेपी के सांसद सुप्रियो को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। छात्रों ने एक कार्यक्रम में शामिल होने यूनिवर्सिटी पहुंचे बाबुल सुप्रियो के खिलाफ वापस जाओ के नारे भी लगाए गए। इस बीच बाबुल सुप्रियो धरने पर बैठ गए हैं। बाबुल सुप्रियो पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद हैं। बाबुल सुप्रियो फिलहाल मोदी सरकार में पर्यावरण राज्य मंत्री हैं। उन्होंने साल 2014 में भी आसनसोल से जीत दर्ज की थी, तब बीजेपी को बंगाल में 2 ही सीट मिली थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+