पश्चिम बंगाल राज्यपाल बोले- ममता बनर्जी ने मुझसे नहीं की बात, डीजीपी ने भी नहीं दिया जवाब

पश्चिम बंगाल राज्यपाल ने कहा- ममता बनर्जी ने मुझसे नहीं की बात, समन के बावजद नहीं आए डीजीपी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की हत्या के मामले को लेकर राज्य सरकार और राज्यपाल आमने-सामने हो गए हैं। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि कानून व्यवस्था लेकर उन्होंने चिंता जताते हुए सीएम ममता बनर्जी से बात करनी चाही लेकिन उनके संदेश के बावजूद सीएम ममता बनर्जी ने उनसे बात नहीं की। वहीं उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) और डीजीपी को भी बुलाया था लेकिन उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया।

रविवार को हुई है भाजपा नेता की हत्या

रविवार को हुई है भाजपा नेता की हत्या

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने भाजपा पार्षद मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भाजपा नेता की मौत के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव और डीजीपी को आज सुबह 10 बजे राजभवन बुलाया था। राज्यपाल की ओर से अब कहा गया है कि उनके समन पर किसी ने जवाब नहीं दिया।

आज राज्यपाल ने कही ये बात

आज राज्यपाल ने कही ये बात

सोमवार को राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था की नाजुक स्थिति और निशाना बनाकर की जा रही राजनीतिक लोगों की हत्याओं को लेकर कॉन्शटीट्यूशनल हेड ने चिंता जताई। अर्जेंट मैसेज के बावजूद ना तो मुख्यमंत्री ने बात की और ना ही एसीएस और डीजीपी ने जवाब देना जरूरी समझा।

 भाजपा ने टीएमसी पर लगाए हैं आरोप

भाजपा ने टीएमसी पर लगाए हैं आरोप

भाजपा नेता, पार्षद मनीष शुक्ला की रविवार रात टीटागढ़ पुलिस स्टेशन के पास बाइक सवारों ने हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। मनीष शुक्ला की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि ममता बनर्जी सरकार और उनकी पुलिस भाजपा के नेताओं को निशाना बना रही है। भाजपा नेताओं के साथ हिंसा पर ममता चुप हैं और पुलिस भी सुरक्षा नहीं दे रही है। विजयवर्गीय ने पुलिस अफसरों पर कई आरोप लगाते हुए मनीष शुक्ला की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। भाजपा ने इस घटना के विरोध में आज बैरकपुर में 12 घंटे का बंद बुलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+