कोलकाता: 65 मंजिला इमारत में आग, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर
कोलकाता। कोलकाता में निर्माणाधीन गगनचुंबी 65 मंजिला इमारत 'द 42' में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल अभी तक संपत्ति या किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। अभी तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि यह आग आखिर लगी कैसे है। लेकिन आग की लपट काफी ऊंचाई तक देखने को मिली है। आग की सूचना मिलने के बाद शहर के बड़े अधिकारी भी स्पॉट पर पहुंच हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक 63 मंजिला इस इमारत की गिनती देश की सबसे उंची आवासीय इमारतों में से एक माना जाता है। फिलहाल आग 8वीं और 9वीं मंजिल तक फैल गई है। फायर और आपातकालीन सेवाओं के महानिदेशक जगमोहन ने कहा है कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। कोलकाता के महापौर सोवन चटर्जी और फायर सर्विस मंत्री सोवन चटर्जी स्पॉट पर पहुंचे हुए हैं।
बता दें कि इससे पहले दिवाली के से ठीक दो दिन पहले एक इमारत में भयंकर आग लग गई थी। आग इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। यह आग शहर के ही पार्क स्ट्रीट के एक बहुमंजिला इमारत में लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की लगभग दर्जन भर गाड़ियां लगी हुई थीं। चगभग 12 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस आग की वजह के लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई।












Click it and Unblock the Notifications