बंगाल: कोलकाता के सुलोनगुड़ी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद
West Bengal Hindi News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रिहायशी इलाके में गुरुवार देर शाम आग लग गई। आनन-फानन में पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर तो नहीं है, लेकिन आग से ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। वहीं पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को खाली करवा लिया है। साथ ही वहां पर मौजूद लोगों को भी बाहर निकाला जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम कोलकाता के सुलोनगुड़ी न्यूटाउन में आग लग गई। खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम दमकल की तीन गाड़ियों के साथ वहां पर पहुंची। मौके पर आग बुझाने का काम जारी है। आग काफी विकराल थी, जिस वजह से उसका धुंआ दूर से ही नजर आ रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। मामले में जांच की जा रही है।
बुधवार को भी लगी थी आग
आपको बता दें कि इस घटना से एक दिन पहले यानी बुधवार को भी कोलकाता के बागबाजार कॉलोनी में भीषण आग लगी थी। उस दौरान आग ने कई झुग्गी-झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। बाद में 10 दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक आग ने करीब 40 झुग्गियों को नुकसान पहुंचाया था।












Click it and Unblock the Notifications