पश्चिम बंगालः इंसेफलाइटिस ने बरपाया कहर, 18 दिनों में मरे 47

आनन-फानन में अलर्ट जारी
इंसेफलाइटिस के इस भयंकर कहर को देखते हुए राज्य सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। इंसेफालाइटिस बीमारी से कई लोग पीडि़त हुए जा रहे हैं। चिकित्सक भी बीमारी को नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। इसको लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं।
मंत्री जी पहुंचे
उत्तरी बंगाल के विकास मंत्री गौतम देब पीड़ितों का हाल जानने के लिए पहु्ंचे हैं। गौतम देब शनिवार को दार्जलिंग में एनबीएमसीएच का दौरा करने पहुंचे। जहां देब ने इंसेफालाइटिस से पीडि़त मरीजों का हाल-चाल जाना हालात पर दुख जताया।
जानकारी के मुताबिक रविवार को नॉर्थ मेडिकल एंड हॉस्पिटल के अधीक्षक अमरेंद्रनाथ सरकार ने कहा कि भर्ती दो मरीजों की शनिवार रात को मौत हो गई। जिसके बाद पश्चिम बंगाल के छ से सात जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications