पश्चिम बंगाल: संताली फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस बिरबाहा हांसदा टीएमसी में शामिल

कोलकाता। फिल्म अभिनेत्री बिरबाहा हांसदा बुधवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। पार्टी के सीनियर नेता पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में बिरबाहा ने टीएमसी की सदस्यता ली। बिरबाहा हांसदा संताली फिल्मों की स्टार अभिनेत्री हैं। इसके अलावा वो बंगाली और हिन्दी भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। बिरबाहा एक राजनीतिक परिवार से आती हैं और खुद भी काफी समय से राजनीतिक तौर पर सक्रिय हैं। उनके पिता भी विधायक रह चुके हैं।

Santhali actress Birbaha Hansda joins Tmc, Birbaha Hansda joins Trinamool Congress, West Bengal assembly elections 2021, Santhali actress Birbaha Hansda, West Bengal, Birbaha Hansda, Trinamool Congress, Partha Chatterjee, tmc, बिरबाहा हांसदा, बिरबाहा हांसदा टीएमसी में शामिल, टीएमसी, पश्चिम बंगाल

कौन हैं बिरबाहा हांसदा?

बिरबाहा ने बतौर अभिनेत्री 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उनके नाम पर संताली फिल्मों के कई अवार्ड भी हैं। वहीं उनके परिवार की बात की जाए तो 38 साल की बिरबाहा का परिवार राजनीति से जुड़ा रहा है। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले से आने वाली बिरबाहा के पिता नरेन हांसदा विधायक भी रहे थे।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही सियासी पारा ऊपर जा रहा है। नए लोग राजनीतिक पार्टियों में आ रहे हैं तो नेताओं का दल बदलने का सिलसिला भीजारी है। बुधवार को ही बंगाली फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी भी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं हैं।

पश्चिम बंगाल में इसी महीने से होने हैं विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल में इस महीने और अगले महीने यानी अप्रैल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है। राज्य में 27 मार्च को पहले चरण और 29 अप्रैल को आखिरी चरण का मतदान होना है। 2 मई को चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में इस समय तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल के साथ-साथ केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्रशासित राज्य पुडुचेरी में भी चुनाव हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+