Bengal: 'वोटिंग एरिया छोड़कर मत जाओ,' BJP की बढ़त पर भड़कीं ममता बनर्जी, TMC एजेंटों को दी सख्त हिदायत

West Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया है। आज यानि 4 मई को जारी शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ऐतिहासिक बढ़त बनाते हुए सरकार बनाने के करीब दिख रही है। इस बीच ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे बीजेपी की एक बड़ी साजिश करार दिया है। टीएमसी सुप्रीमो ने अपने कार्यकर्ताओं से हार न मानने और काउंटिंग सेंटर्स पर डटे रहने की अपील की है।

ममता बनर्जी ने कहा कि शुरुआती राउंड में बीजेपी की बढ़त दिखाना एक सोची-समझी रणनीति है। उन्होंने दावा किया कि पहले 2-3 राउंड में केवल उनके (BJP) वोट दिखाए जा रहे हैं, जबकि टीएमसी (TMC) के वोट बाद में निकलेंगे।

mamata banerjee

काउंटिंग रोकने का दावा

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य के लगभग 100 काउंटिंग सेंटर्स पर 2-3 राउंड की गिनती के बाद अचानक प्रक्रिया रोक दी गई है। उन्होंने सेंट्रल फोर्स की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी मदद से टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं और पार्टी दफ्तरों पर जबरन कब्जा किया जा रहा है।

वोटों की लूट का आरोप

ममता बनर्जी ने 'SIR' के नाम पर वोटों की लूट का आरोप लगाया है और कहा है कि बीजेपी जबरदस्ती हर जगह माहौल खराब कर रही है।

ममजा बनर्जी का कार्यकर्ताओं के नाम संदेश

उन्होंने काउंटिंग एजेंटों और उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी है कि वे स्ट्रॉन्गरूम और अपना वोटिंग एरिया छोड़कर बिल्कुल न जाएं। उन्होंने कहा, "इंतज़ार करें, नजर रखें, हम सब आपके साथ हैं, किसी को डरने की जरूरत नहीं है।'

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ताज़ा आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • BJP (बीजेपी): 186
  • AITC (तृणमूल कांग्रेस): 93
  • AJUP: 02
  • AISF: 02
  • CPI(M): 01
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+