'घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालेंगे', पश्चिम बंगाल में ममता सरकार पर जमकर बरसे अमित शाह

West bengal election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता चुनावी रैलियों में जमकर पसीना बहा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अ‍ब गृह मंत्री अ‍मित शाह ने मंगलवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं की और ममता बनर्जी सरकार पर जमकर बरसे।

बता दें पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज शाम 6 बजे आधिकारिक तौर पर समाप्त होने वाला है, जिसके बाद मैंडेटरी साइलेंस पीरियड शुरू हो जाएगा। बंगाल के पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रैली को संबोधित किया।

West bengal election 2026

"एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालेंगे"

अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा ,""ये चुनाव बीजेपी के उम्मीदवार को विधायक और हमारे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं हैं, बल्कि ये चुनाव पूरे बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए हैं। मैं आपसे एक वादा करके जा रहा हूं, 23 तारीख को कमल का बटन दबाना, 5 तारीख को बीजेपी की सरकार बनाना और हम बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालेंगे।"

गोरखा समुदाय से अमित शाह ने किया ये वादा

दार्जिलिंग में एक दूसरी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने गोरखा समुदाय की लंबे समय से लंबित मांगों को गंभीरता से लेने का वादा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी और कांग्रेस दोनों ने इन मांगों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर इन्हें संबोधित किया जाएगा।

कांग्रेस और टीएमसी ने गोरखाओं पर अन्‍याय किया

शाह ने जोर देकर कहा, "जैसे ही बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी, छह महीने के भीतर हम एक ऐसा समाधान निकालेंगे जिससे हर एक गोरखा के चेहरे पर संतुष्टि और मुस्कान आएगी। कांग्रेस और टीएमसी ने दार्जिलिंग और गोरखाओं दोनों के साथ अन्याय किया है।"

"ममता दीदी' को सत्ता से हटाने का समय आ गया है"

केंद्रीय मंत्री शाह ने दार्जिलिंग में एक अलग रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने के राज्य के लोगों के मन की बात भी कही। उन्होंने कहा, "उत्तर बंगाल के लोगों, भाजपा को एक बार मौका दो। दार्जिलिंग पिछले तीन चुनावों से कमल के निशान के लिए मतदान कर रहा है, और इस बार पूरे बंगाल ने फैसला कर लिया है कि 'दीदी' को सत्ता से हटाने का समय आ गया है।"

"ममता सरकार में म‍हिलाओं पर अत्‍याचार हुआ"

अमित शाह ने महिला सुरक्षा को लेकर भी ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दार्जिलिंग में आरोप लगाया, "यह चुनाव अपनी माताओं और बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में है-दार्जिलिंग की पहाड़ियों से लेकर गंगासागर और कोलकाता तक। ममता के शासन में, कई माताओं और बहनों को अत्याचार का सामना करना पड़ा है।"

पश्चिम बंगाल में कब है विधानसभा चुनाव?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में निर्धारित हैं। लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने को लेकर विवाद के बीच यह चुनाव हो रहे हैं, जिस पर टीएमसी ने भाजपा और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत का आरोप लगाया है। वोटों की गिनती 4 मई को संपन्न होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+