बंगाल के दिग्गज अभिनेता दीपांकर दे ने थामा टीएमसी का हाथ, बोले- विधानसभा चुनाव तो हम ही जीतेंगे

कोलकाता। Dipankar De join TMC पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को दिग्गज बंगाली अभिनेता दीपांकर दे ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। दीपांकर दे ने पार्टी के नेता ब्रत्या बासु की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। दीपांकर के अलावा इस दौरान टीवी एक्टर भरत कौल और लवली मैत्रा ने भी टीएमसी की सदस्यता ली। साथ ही राशिद खान की बेटी शॉना खान भी तृणमूल में शामिल हो गई हैं।

TMC

टीएमसी ही जीतेगी आगामी विधानसभा चुनाव- दीपांकर

दीपांकर ने टीएमसी में शामिल होने के बाद कहा कि वो काफी समय से ममता बनर्जी की कार्यशैली से प्रभावित रहे हैं। वैसे दीपांकर को अक्सर ममता बनर्जी का समर्थक माना जाता रहा है। दीपांकर दे ने कहा, "मैं लंबे समय से तृणमूल समर्थक रहा हूं। हमारी मुख्यमंत्री ने मुझे बंगा भूषण, बंगा विभूषण सम्मान से नवाजा है। मैं टीएमसी के साथ बेईमानी नहीं कर सकता। टीएमसी आगामी चुनाव जीतेगी।" आपको बता दें कि दीपांकर दे ने सत्यजीत रे की सीमाबाद के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

'परिवर्तन रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाएंगे जेपी नड्डा

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीजेपी से कड़ी टक्कर मिल रही है। भाजपा ने चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार को बंगाल में बीजेपी अपनी 'परिवर्तन रथ यात्रा' की शुरुआत करने जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+