Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ममता ने बीजेपी को बताया दंगा भड़काने वाली पार्टी, रैली में बोलीं- अगर दंगे चाहते हैं तो वोट दें

West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहां का राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस में वार पलटवार का दौर जारी है। एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी को दंगा भड़काने वाली पार्टी बताया है। उन्होंने लोगों से कहा कि बीजेपी को सत्ता में लाने का मतलब है दंगे को बढ़ावा देना। अगर आप दंगे चाहते हैं तो बीजेपी को वोट दें।

Recommended Video

    Bengal Election 2021: Mamata Banerjee बोलीं- अगर दंगे चाहते हैं तो BJP को दें वोट | वनइंडिया हिंदी
    mamata banerjee

    पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को सत्ता में लाने का मतलब है दंगों को प्रोत्साहित करना। अगर आप दंगे चाहते हैं तो बीजेपी को वोट दें। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि आप ममता को नहीं हरा सकते, क्योंकि मैं अकेली नहीं हैं, मुझे लाखों लोगों का समर्थन हासिल है। जब तक मैं जिंदा हूं, मैं बीजेपी को यहां आने नहीं दूंगी।

    मैं रॉयल बंगाल टाइगर की तरह ही रहूंगी

    वहीं इससे पहले ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद की रैली में कहा कि जब तक जिंदा रहूंगी रॉयल बंगाल टाइगर की तरह रहेंगी। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि बंगाल में गुजरात नहीं, बंगाली ही शासन करेगा। वहीं तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वालों की ममता ने मीर जाफर से तुलना की।

    तानाशाही वाली रणनीति पर चलती हैं ममता बनर्जी: नड्डा

    इधर, पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी तानाशाही वाली रणनीति पर चलती है। नड्डा ने कहा कि ममता सरकार ने किसानों और आदिवासियों के हित के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। नड्डा ने रैली में लोगों को विश्वास दिलाया कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी राज्य के सभी लोगों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+