सोनिया गांधी के साथ बैठक में बोलीं ममता- NEET JEE पर केंद्र नहीं सुनता तो हमें जाना चाहिए सुप्रीम कोर्ट

ममता - NEET JEE पर केंद्र नहीं सुनता तो इकट्ठा सुप्रीम कोर्ट चलें

नई दिल्ली। सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नीट और जेईई परीक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि नीट-जेईई का एग्जाम होना फिलहाल सुरक्षित नहीं है। अगर केंद्र सरकार इस पर नहीं सुनती है तो जेईई और नीट की परीक्षा को स्थगित करने के लिए हम (राज्य सरकारें) संयुक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं। बनर्जी ने कहा कि हमें छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए। अगर केंद्र कुछ नहीं कर रहा है तो हम लोग भी जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं, हमें कोर्ट जाना चाहिए।

Recommended Video

    NEET-JEE Exam को लेकर Mamta Banerjee ने Supreme Court जाने का दिया सुझाव | वनइंडिया हिंदी
    west bengal cm mamata banerjee urges sonia gandhi to together move SC for postponing NEET JEE exams

    ममता बनर्जी ने कहा, लाखों की संख्या में छात्र ये परीक्षा देते हैं और लॉकडाउन के चलते ट्रांसपोर्ट तक की सुविधा नहीं है। इस पर ध्यान देने के लिए मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई पत्र लिखे हैं और कहा है कि जब छात्र परेशान हैं तो ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रिव्यू की मांग कर सकती है। जेईई और नीट एग्जाम कराने को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है लेकिन हमें छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए। मैं सभी राज्य सरकारों से अपील करती हूं कि सुप्रीम कोर्ट में चलें और एग्जाम टालने की मांग करें।

    ममता बनर्जी ने नीट जेईई परीक्षा को लेकर कहा, यह छात्रों के लिए मानसिक प्रताड़ना है। मैंने किसी लोकतांत्रिक देश में इतनी उद्दंडता नहीं देखी है। स्थिति बहुत गंभीर है। बच्चों की जिंदगियों को खतरे में डाला डा रहा है। सोनिया गांधी बुधवार को GST मुआवजे और परीक्षाएं स्थगित कराने समेत कई मुद्दों पर गैर बीजेपी शासित राज्यों के सात मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रही हैं। इस बैठक में ममता बनर्जी ने ये बातें कही हैं। ममता बनर्जी ने इससे पहले भी शिक्षा मंत्रालय से अपील की थी कि अनुकूल होने तक इन परीक्षाओं को स्थगित कर दें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+