कोलकाता: पुल हादसे पर बोलीं ममता- बचाव और राहत हमारी प्राथमिकता
कोलकाता। दक्षिणी कोलकाता के माझेरहाट में मंगलवार शाम एक 40 साल पुराना पुल गिर गया। इससे कई गाड़ियां मलबे में दब गई। हादसे में अभी तक छह लोगों के घायल होने की खबर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने पीड़ितों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें कि ममता बनर्जी इस समय दार्जलिंग गई हुई हैं। वह वहां से ही हालातों पर लगातार नजर रख रही हैं। उन्होंने प्रशासन के जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

ममता बनर्जी ने इस हादसे पर कहा कि, हादसे को लेकर हम बहुत चिंतित हैं। हम मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम से पल-पल की खबर ले रहे हैं। जितनी जल्दी हो सके हम वहां वापस जाना चाहते हैं। लेकिन यहां (दार्जिलिंग) शाम में कोई फ्लाइट नहीं है, इसलिए हम ऐसा करने में असमर्थ हैं। हमारी टीम का सारा ध्यान राहत और बचाव कार्यों पर है। हमारी प्राथमिकता भी बचाव और राहत ही है। माझेरहाट हादसे में बाकी की जांच हम बाद में करेंगे।
माझेरहाट पुल हादसे पर पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहद हाकिम ने कहा कि, मलबे में फंसे सारे लोगों को बचा लिया गया है, यह एक 40 साल पुराना पुल था, हालांकि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन हमारा सर्च ऑपरेशन जारी है। अभी तक छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी पुल के गिरने से जानमाल के नुकसान का अंदाजा नहीं हो सका है ये पुल तारातला से मोमिनपुर को जोड़ता है और काफी व्यस्त इलाका है। पुल काफी पुराना है, इसे 1970 में बनाया गया था। कई दिनों से पुल की मरम्मत का काम चल रहा था।
-
कोयला घोटाले की आग I-PAC तक! ममता बनर्जी के 'खास' विनेश चंदेल गिरफ्तार, क्या खुलेंगे बड़े राज? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications