ममता बनर्जी ने कॉलेज स्ट्रीट में विद्यासागर की प्रतिमा का किया अनावरण
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कॉलेज स्ट्रीट के स्कूल ग्राउंड में एक औपचारिक कार्यक्रम में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में विद्यासागर कॉलेज में प्रतिमा को फिर से स्थापित किया जाएगा। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ने को लेकर विवाद पैदा हुआ था। पूरे देश में राजनीतिक चर्चा बन चुकी इस घटना के अब 28 दिन बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूर्ति का फिर से अनावरण किया।













Click it and Unblock the Notifications