इस्कॉन मंदिर में पूजा करने के बाद बोलीं नुसरत- मैं जन्म से मुसलमान लेकिन हर धर्म का करती हूं सम्मान

Recommended Video

    VIDEO: जगन्नाथ रथ यात्रा में पति निखिल के साथ शामिल हुईं नुसरत जहां

    कोलकाता। अभिनेत्री से नेता बनीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। गुरुवार को टीएमसी सांसद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ इस्कॉन मंदिर पहुंची थीं। बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां स्पेशल गेस्ट के तौर पर रथ यात्रा में शामिल हुई। रथ यात्रा में पहुंची नुसरत जहां ने भगवान जगन्नाथ की आरती भी की।

    रथ यात्रा में पति संग शामिल हुईं नुसरत जहां

    रथ यात्रा में पति संग शामिल हुईं नुसरत जहां

    नुसरत अपने पति निखिल जैन के साथ पहुंचीं थी। सीएम ममता बनर्जी के साथ नुसरत जहां ने भी पंडाल में पूजा-अर्चना की। इस दौरान नुसरत जहां ने कहा कि वह पैदाइशी मुसलमान हैं और इस्लाम में यकीन रखती हैं लेकिन वह हर धर्म का सम्मान करती हैं। इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना से पहले सीएम ममता बनर्जी ने ट्विटर पर रथयात्रा की बधाई दी थी। बता दें कि नुसरत जहां ने निखिल जैन के शादी की है।

    हर धर्म का करती हूं सम्मान- नुसरत जहां

    हर धर्म का करती हूं सम्मान- नुसरत जहां

    उनकी शादी काफी विवादों में रही थी क्योंकि वह मुस्लिम हैं और जैन रीति-रिवाज से शादी की थी।नुसरत जब संसद में सांसद के तौर पर शपथ के लिए पहुंची थीं तो उन्होंने मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र पहन रखा था। इसी को लेकर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने उन पर निशाना साधा था। सिंदुर लगाने को लेकर मौलवियों ने नुसरत के खिलाफ फतवा भी जारी किया था, जिसपर नुसरत जहां ने कहा था कि वह हर धर्म का सम्मान करती हैं।

    ममता बनर्जी ने भी इस्कॉन मंदिर में की पूजा

    ममता बनर्जी ने भी इस्कॉन मंदिर में की पूजा

    इसके पहले, कोलकाता में इस्कॉन की ओर से आयोजित रथयात्रा में नुसरत जहां को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाए जाने पर टीएमसी सांसद ने धन्यवाद दिया था। ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए टीएमसी सांसद ने इस्कॉन की ओर से मिले निमंत्रण पर अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं रथयात्रा में हिस्सा लूंगी, संयोग से इसी दिन मेरी शादी का रिसेप्शन भी है। मैं रथयात्रा के आयोजन के लिए इस्कॉन को बधाई देती हूं। मैं 4 जुलाई को रथयात्रा में उपस्थित रहूंगी और दूसरों को भी रथयात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करती हूं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+