पश्चिम बंगाल: टीएमसी-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, 15 लोग घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (west Bengal) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच जारी हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को बंगाल के पूर्वी मिदनापुर (east Midnapore) में टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता फिर एक बार भिड़ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में 15 बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। बता दें कि दो हफ्ते पहले पूर्वी मिदनापुर में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी(Suvendu Adhikari) और तृणमूल कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए थे।

West Bengal: Clashes Between TMC BJP In East Midnapore, 15 people Hospitalised

रविवार को पश्चिम बंगाल के पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के कई इलाकों में सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़पें हुई हैं, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कांति इलाके के भाजाचौली में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए। बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने कहा कि उसके कुछ कार्यकर्ता हमले में घायल हो गए। टीएमसी ने दावा किया है कि बीजेपी के कैंप में अंदरूनी कलह के चलते ये झड़पें हुई हैं।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के मरिश्दा से भी हिंसा की खबरें मिली हैं। पश्चिमी मेदिनीपुर के केशपुर में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से एक दूसरे पर ईंटों और डंडों से हमला किया। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों से बीजेपी की मजबूती और बढ़ेगी। पिछले कई महीनों में राज्य से राजनीतिक हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के टीएमसी अध्यक्ष अजित मैती ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने 'भगवा पार्टी के समर्थकों के उकसावे के आगे संयम बरता। जिसमें भाजपा के शीर्ष अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि राज्य में भगवा पार्टी के बढ़ते प्रभाव टीएमसी द्वारा हमले किए जा रहे हैं। बता दें कि दो सप्ताह पहले ही पूर्वी मिदनापुर में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+