मिशन 2019 पर ममता बनर्जी, दिल्ली में संजय राउत-शरद पवार से की मुलाकात

Recommended Video

    Mamata Banerjee का Third Front, Sharad Pawar, Sanjay Raut, Misha Bharti समेत कई नेताओं से की मुलाकात

    नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची हुईं हैं। वे लगातार 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई है। मंगलवार को इस सिलसिले में उन्होंने संसद के सेंट्रल हॉल में कई दलों के नेताओं से मुलाकात की। ममता बनर्जी ने टीडीपी, बीजेडी समेत कई दलों के नेताओं से मिलीं। इसके अलावा उन्होंने शिवसेना के सासंद संजय राउत से मुलाकात की।

    mamta

    इसके बाद उन्होंने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। वह अगले 3 दिनों तक विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगी। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि आज शाम ममता बनर्जी की डिनर पर उनसे मुलाकात कर सकती है। लेकिन शरद पवार ने पत्रकारों से बात करते हुए न ही उनकी ममता के साथ बैठक है और ना ही किसी डिनर का आय़ोजन किया जा रहा है।

    हालांकि इसके बाद उनकी ममता के साथ मुलाकात की फोटो एक समाचार एजेंसी ने बाद में जारी कर दी। इस दौरे पर ममता बनर्जी जेडीयू के पूर्व संयोजक शरद यादव से भी मिलेंगी। साथ ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा टीडीपी नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि सोनिया गांधी से मुलाकात को लेकर उन्होंने तस्वीर साफ नहीं की है।

    आपको बता दें कि विपक्षी एकजुटता की यह पहल ऐसे समय में हो रही है जब संसद में टीडीपी, कांग्रेस समेत 4 दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। दिल्ली पहुंचने पर ममता ने इसे नियमित यात्रा बताया था कहा था, 'केंद्रीय कक्ष एक प्रसिद्ध कक्ष है जहां मैं अपनी पार्टी के नेताओं से मिलूंगी और अगर विपक्ष के नेता मुझसे मिलना चाहते हैं तो मैं उनका स्वागत करती हूं। हम सभी मित्र हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+