पश्चिम बंगाल बजट: मुफ्त बिजली का ऐलान, 60 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगी पेंशन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को 2020-2021 का बजट पेश कर दिया है। जिसमें सरकार ने नई योजनाओं को शुरू करने का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार की तरह ही पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी मुफ्त बिजली की घोषणा की है। लोगों को तिमाही में 75 यूनिट तक इस्तेमाल करने पर कोई पैसा नहीं देना होगा। इसके अलावा सरकार ने एससी/एसटी समुदाय के लोगों के लिए पेंशन योजना की भी शुरुआत की है।

Recommended Video

    Bengal Budget: Mamata Banerjee का बड़ा ऐलान, मिलेगी इतनी Units Free electricity। वनइंडिया हिंदी
    60 साल से ऊपर के लोगों को पेंशन

    60 साल से ऊपर के लोगों को पेंशन

    'बंधू प्रकल्पा' नाम की नई योजना के तहत, 60 साल से ऊपर के अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को हर महीने एक हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। हालांकि इस योजना का लाभ केवल वही उठा पाएंगे जो अन्य किसी पेंशन योजना का लाभ नहीं उठा रहे हैं।

    'जय जौहर' नाम की योजना होगी शुरू

    इसके अलावा 'जय जौहर' नाम की एक और योजना शुरू की जाएगी। ये योजना अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों के लिए होगी। इसमें भी किसी अन्य पेंशन योजना के लाभ से वंचित लोगों को हर महीने एक हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी।

    चाय बागानों के लिए कृषि आयकर माफ

    इसके अलावा राज्य सरकार ने अगले दो वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 में चाय बागानों के लिए कृषि आयकर माफ करने का प्रस्ताव दिया है। 'चा सुंदरी' नामक योजना के तहत राज्य सरकार स्थायी तौर पर चाय बागानों में काम करने वाले उन लोगों के लिए घर बनवाएगी, जिनके पास अपने घर नहीं हैं। 'करमासती' योजना के तहत हर साल एक लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

    औद्योगिक विकास दर 31 फीसदी

    औद्योगिक विकास दर 31 फीसदी

    इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि बंगाल में औद्योगिक विकास दर 31 फीसदी है। जीडीपी विकास दर 10.4 फीसदी है। सरकार के अनुसार राज्य में बेरोजगारी दर 40 फीसदी कम हुई है। गरीबी को दूर करने के मामले में राज्य पहले स्थान पर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+