बंगाल: चुनाव आयोग से बीजेपी की मांग- सार्वजनिक हो ममता बनर्जी के इलाज का ब्योरा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के चुनाव में नंदीग्राम सीट सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि सीएम और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी खुद यहां से चुनाव लड़ रहीं। हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में उनके पैर में चोट लग गई थी। इस घटना को टीएमसी ने हमला बताया, जबकि बीजेपी और कांग्रेस इसे चुनावी ड्रामा कह रहे हैं। मामले में अब बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर एक नई मांग रखी है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Mamata Banerjee पर हमले का कोई सबूत नहीं, EC का फैसला | वनइंडिया हिंदी
    टीएमसी

    बीजेपी ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा कि SSKM अस्पताल में ममता बनर्जी का जो इलाज हुआ है, उसका ब्योरा सार्वजनिक किया जाए। ये जरूरी है कि मामले की सच्चाई जनता के सामने आए, ताकी मनगढ़ंत बातें फैलाकर वोटर्स को गुमराह ना किया जा सके। बीजेपी शुरू से ही इस घटना पर सवाल उठा रही है। साथ ही मामले में सीबीआई जांच की भी बात कह चुकी है।

    वहीं मामले में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि देश की जनता जान गई है कि ममता बनर्जी पर कोई हमला नहीं हुआ। इस पर चुनाव आयोग ने भी आज ये घोषणा कर दी कि उन पर कोई हमला नहीं हुआ है यह सिर्फ एक दुर्घटना थी।

    ये है चुनाव आयोग की रिपोर्ट
    चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले से इनकार किया है। राज्य के पर्यवेक्षकों और मुख्य सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि सीएम बनर्जी पर नंदीग्राम में कोई भी हमला नहीं हुआ था, ना ही इससे संबंधित कोई सबूत मिले। वहीं जिस समय ये हादसा हुआ उस दौरान सीएम के आसपास भारी पुलिस बल मौजूद था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+