पश्चिम बंगाल: BJP ने शेयर किया CM ममता बनर्जी का Video, पूछा- '...तो जय श्री राम से दिक्कत क्यों?'

West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में अब 'जय श्री राम' (Jai Shri Ram) के नारे को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित विक्टोरिया मेमोरियल कार्यक्रम में 'जय श्री राम' के नारे लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भाषण देने से इनकार कर दिया। ममता बनर्जी के इस व्यहार पर जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नाराजगी जताई, वहीं कांग्रेस ने सीएम बनर्जी का समर्थन किया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर सीएम ममता बनर्जी का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Recommended Video

    Bengal Assembly Elections 2021: Mamta का नारा, हरे कृष्णा हरे राम, विदा हो BJP-वाम | वनइंडिया हिंदी
    West Bengal BJP shares CM Mamata Banerjee video Asks Why Oppose Jai Shri Ram

    इस बीच बीजेपी ममता बनर्जी पर हमलावर रुख अख्तियार किए हुए है। बीजेपी ने दावा किया है कि सीएम ममता ने नेताजी का अपमान किया है और पूछा है कि वह 'जय श्री राम' से क्यों नाराज हैं। पश्चिम बंगाल की बीजेपी इकाई ने हाली ही में ट्विटर पर सीएम ममता बनर्जी की एक वीडियो क्लिप साझा की है जिसमें वह एक रैली दौरान मंच से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा की जाने वाली 'प्रार्थना' का पाठ करती नजर आ रही हैं। पोस्ट के साथ बीजेपी ने पूछा कि अगर ममता भाषण के दौरान प्रार्थना कर सकती हैं, तो उन्हें 'जय श्री राम' का जाप करने में समस्या क्यों है।

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा बोले- ममता जी अगर राम बोलने से आप चूकेंगी तो आपका जय श्री राम हो जाएगा

    बीजेपी ने कैप्शन में लिखा, 'अगर सीएम ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल सरकार के किसी कार्यक्रम में इस्लामिक प्रार्थना कर सकती हैं, तो उन्हें जय श्री राम बोलने में दिक्कत क्यों होती है?' बीजेपी ने इस मामले पर सीएम ममता से तुष्टीकरण मांगा है। बीजेपी ने आगे लिखा, 'उन्होंने बंगाल को बदनाम किया और नेताजी की सालगिरह के मौके पर उनके आचरण से नेताजी की विरासत का अपमान किया।' हालांकि, यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है कि पश्चिम बंगाल बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी का जो वीडियो पोस्ट किया है वह पुराना है। इस वीडियो को साल 2018 में उस समय रिकॉर्ड किया गया था जब ममता बनर्जी बंगाल के वार्षिक 'माटी उत्सव' कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

    आपको बता दें कि वर्तमान में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विरासत का दावा करने की लड़ाई में उलझे हुए हैं। भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर साल 23 जनवरी को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+