बंगाल BJP अध्यक्ष को 4 घंटे बाद रिहा किया गया, हावड़ा हिंसा स्थल पर जाते वक्त पुलिस ने लिया था कस्टडी में

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद हावड़ा में हिंसा भड़क उठी। इसके बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

हावड़ा, 11 जून : पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद हावड़ा में हिंसा भड़क उठी थी। इसके बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही इलाके में धारा-144 भी लगा दिया गया है। इस बीच शनिवार को पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार को पुलिस ने उस वक्त हिरासत में ले लिया था, जब वो हिंसा के स्थल पर जा रहे थे। हालांकि अब खबर है कि उन्हें 4 घंटे की कस्टडी के बाद रिहा कर दिया गया है। पुलिस ने उन्हें उस समय हिरासत में लिया जब वे हावड़ा हिंसा स्थल पर जा रहे थे। उन्हें दूसरे हुगली ब्रिज पर हिरासत में लिया गया।

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार

Recommended Video

    Nupur Sharma Bengal Violence: BJP प्रदेश अध्यक्ष Sukanta Majumdar अरेस्ट | वनइंडिया हिंदी | *News

    भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। सीएम ममता बनर्जी आखिर क्या कर रही हैं? सेना और अर्धसैनिक बलों को यहां तैनात किया जाना चाहिए।

    ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना

    बता दें कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर देश के कई राज्यों में हंगामा मचा हुआ है। कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी बवाल हुआ है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के गुनाहों को लोग क्यों भुगतें?

    सोमवार सुबह छह बजे तक इंटरनेट बंद

    सीएम बनर्जी ने कहा कि हावड़ा में जो हो रहा है इसके पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं। वे दंगे करना चाहते हैं लेकिन इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा का गुनाह, लोग क्यों भुगतें? राज्य सरकार ने शुक्रवार को किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए सोमवार सुबह छह बजे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+