बंगाल BJP प्रमुख सुकांत मजूमदार की कार का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे नेता, जानें अब कैसी है हालात?
Sukanta Majumdar Car Accident: पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुकांत मजूमदार जिस कार में बैठे थे, रविवार (3 मार्च) को उसको एक्सीडेंच हो गया था। पुलिस ने कहा है कि, सुकांत मजूमदार कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे हैं।
पुलिस के मुताबिक बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार का एक्सीडेंट नादिया जिले के शांतिपुर में एनएच-34 पर हुआ। सुकांत मजूमदार ने कहा कि, जब उनकी कार एक बस से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी तो पीछे चल रही पायलट कार से टकरा गई।

कैसे हुआ सुकांत मजूमदार की कार का एक्सीडेंट?
उन्होंने बताया कि पायलट कार में सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। सुकांत मजूमदार ने कहा है कि, "जब बस हाईवे के एक किनारे को रोक कर चलने की कोशिश कर रही थी तो मेरी कार ने उससे आगे निकलने की कोशिश की और पुलिस द्वारा उसी तरफ लगाई गई रेलिंग से टकरा गई। इसी वजह से पीछे चल रही पायलट कार ने मेरी कार को टक्कर मार दी।"
सुकांत मजूमदार ने कहा, "मैं सुरक्षित बच गया लेकिन पायलट कार में सवार तीन लोग घायल हो गए।" सुकांत मजूमदार ने बताया कि वह फुटबॉल टूर्नामेंट से लौट रहे थे जहां वह बतौर मुख्य अतिथि गए थे।
सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि कहीं, ये राज्य में विपक्षी भाजपा नेताओं को निशाना बनाने की कोई साजिश तो नहीं है? हालांकि पुलिस का कहना है कि सड़क पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण भीड़भाड़ की वजह से ये हादसा हुआ है।
भाजपा ने TMC पर कसा तंज
पश्चिम बंगाल भाजपा ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए टीएमसी पर तंज कसा है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने ट्वीट कर कहा, ''नदिया के शांतिपुर में प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पर हमला किया गया है। पुलिस की गाड़ी ने तेज रफ्तार से प्रदेश अध्यक्ष की कार में टक्कर मारी है लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता के आशीर्वाद से वह बच गए हैं। हमले में गंभीर रूप से घायल ऑन-ड्यूटी सुरक्षा गार्ड को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications