पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में फिर भड़की हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

कोलकाता। बीते गुरुवार को उत्तरी दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में पुलिस के साथ झड़प में दो छात्रों के मारे जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज पश्चिम बंगाल में बंद का ऐलान किया है। बीजेपी के 12 घंटे के बंद के ऐलान को देखते हुए पूरे प्रदेश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बंद को देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता है, लिहाजा 4000 पुलिसकर्मियों को सड़क पर तैनात किया गया है। साथ ही 427 सैन्य दल और स्पेशल कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। वहीं, प्रदेश के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने भाजपा पर बंद के जरिए राज्य के विकास को रोकने का आरोप लगाया है। बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुछ जगहों पर बसों में तोड़फोड़ की और सड़कों पर टायर भी जलाए।

West Bengal Bandh LIVE updates: BJP kicks-off 12-hour shutdown against killing of students in alleged police firing

LIVE Feed
Sep 26, 2018, 5:07 PM IST

पश्चिम बंगाल के इस्लाम पुर में फिर भड़की हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
Sep 26, 2018, 12:42 PM IST

बंद के दौरान कुछ इलाकों में छिटपुट घटनाएं हुई हैं, लेकिन कुल मिलाकर स्थिति सामान्य
Sep 26, 2018, 10:00 AM IST

सिलीगुड़ी में 24 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, इस्लामपुर में पुलिस फायरिंग के दौरान दो छात्रों की मौत के विरोध में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में बंद का किया है ऐलान
Sep 26, 2018, 8:59 AM IST

बीजेपी के बंगाल बंद के दौरान सरकारी बसों में तोड़फोड़, कई जगह हिंसक हुआ प्रदर्शन
Sep 26, 2018, 8:58 AM IST

BJP नेता राहुल सिन्हा ने कहा- राज्य सरकार ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया, इसलिए बंद बुलाया, मिल रहा लोगों को समर्थन
Sep 26, 2018, 8:55 AM IST

बीजेपी ने बंगाल बंद को सफल बनाने की अपील की, राज्य सरकार ने सख्ती से निपटने के लिए भारी पुलिस बल किए तैनात
Sep 26, 2018, 8:51 AM IST

इस्लामपुर गोलीकांड के विरोध में बीजेपी का बंगाल बंद, कोलकाता में भारी पुलिस बल तैनात
Sep 26, 2018, 8:51 AM IST

इस्लामपुर गोलीकांड के विरोध में बीजेपी का बंगाल बंद, मिदनापुर में प्रदर्शनकारियों ने की बसों में तोड़फोड़, सड़कों पर टायर जलाए
Sep 26, 2018, 8:49 AM IST

कूच बिहार में कई जगह बसों में तोड़फोड़, सुरक्षा के मद्देनजर बस चालकों ने पहना हेलमेट
Sep 26, 2018, 8:49 AM IST

इस्लामपुर में पुलिस के साथ झड़प में दो छात्रों के मारे जाने के विरोध में बीजेपी ने बुलाया है बंगाल बंद, हावड़ा-बर्धमान रुट पर रेल सेवाएं प्रभावित, प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन
Sep 26, 2018, 8:47 AM IST

हावड़ा में और अधिक पुलिस बलों की तैनाती की गई, कई जगह बसों में तोड़फोड़, इस्लामपुर में पुलिस के साथ झड़प में दो छात्रों के मारे जाने के विरोध में बीजेपी ने बुलाया है बंगाल बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+