सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे पर बोले पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष- इसमें कुछ कमियां, नहीं कर सकता स्वीकार
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष विमान बनर्जी ने कहा है कि सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा उन्होंने अभी स्वीकार नहीं किया है। ऐसा ना करने के पीछे इस्तीफे में कुछ कमियां होना हैं। शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैंने सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे की जांच की, तो कुछ त्रुटियां मिलीं। इसमें इसमें तारीख नहीं डाली गई है। मुझे ये भी सूचना नहीं है कि उन्होंने इस्ती अपनी मर्जी से दिया है कि नहीं। ऐसे में मैं ये इस्तीफा स्वीकार नहीं कर सकता हूं। मैंने अधिकारी को कहा है कि वो सोमवार (21 दिसंबर) को आकर मुझसे मिलें।

Recommended Video
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिला की नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता दे दिया है। अधिकारी बुधवार शाम को जब विधानसभा भवन पहुंचे तो अध्यक्ष विमान बनर्जी वहां नहीं थे। ऐसे में उन्होंने विधानसभा के सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इससे पहले गुरुवार को विधान अध्यक्ष बनर्जी ने कहा है कि अधिकारी के त्यागपत्र के संबंध में वह उनसे मिलने के बाद निर्देश जारी करेंगे। तब तक शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के ही विधायक बने रहेंगे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले सुवेंदु अधिकारी राज्य सरकार में परिवहन मंत्री थे। ममता बनर्जी से रिश्तों में खटास के बाद उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया था। इसके बाद बुधवार को विधायकी से इस्तीफा दिया और गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सभी पदों और प्राथमित सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
सुवेंदु अधिकारी के परिवार का पूर्वी मिदनापुर और आसपास काफी राजनीतिक प्रभाव माना जाता है। उनके पिता भी विधायक रहे हैं। उनका जाना ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी के जल्दी ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकले हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विधायकी से इस्तीफे के बाद अधिकारी को जेड प्लस सुरक्षा भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications