पोस्टर को लेकर TMC ने अमित शाह को घेरा, लगाया रवींद्रनाथ टैगोर के अपमान का आरोप
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी से मैदान में कूद चुकी है। गृहमंत्री अमित शाह इस समय बंगाल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बोलपुर में रोड शो किया। इससे पहले अमित शाह ने शांति निकेतन का दौरा किया। उनके दौरे से पहले विश्व भारती यूनिवर्सिटी कैंपस में अमित शाह के पोस्टर लगे थे। टीएमसी ने इस पोस्टर को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है।
Recommended Video

टीएमसी ने कहा है कि विश्वविद्यालय में बीजेपी ने जो पोस्टर लगाए हैं उनमें अमित शाह की तस्वीर गुरुदेव टैगोर की तस्वीर से ऊपर है। बंगाल सरकार में मंत्री और टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी ने कहा है कि बीजेपी और अमित शाह ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान किया है। बता दें कि अमित शाह के बंगाल दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है। अमित शाह आज गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की जन्मभूमि बीरभूम में शांति निकेतन स्थित विश्व भारती यूनिवर्सिटी में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
अमित शाह के स्वागत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी कैंपस में अमित शाह की तस्वीरें लगाई हैं। इन तस्वीरों में अमित शाह सबसे ऊपर दिख रहे हैं। उनके नीचे गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर का स्केच बना हुआ है। तृणमूल कांग्रेस ने इस तस्वीर को मुद्दा बना लिया है। टीएमसी सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने कहा है कि बीजेपी को बंगाल की संस्कृति मालूम नहीं है। उन्होंने कहा है कि गुरुदेव की तस्वीर को नीचे रखकर बीजेपी और अमित शाह ने गुरुदेव टैगोर का अपमान किया है।












Click it and Unblock the Notifications