पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उतरेगी शिवसेना, पार्टी बैठक में हुआ फैसला

नई दिल्ली। West Bengal Assembly Elections 2021: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के लिए इस बार के विधानसभा चुनाव में कड़ी चुनौती मिलने वाली है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहले से ही चुनावी अभियान शुरू कर दिया है, इसी बीच अब महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना (ShivSena) ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, 2021 के मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। शिवसेना ने संजय राउत ने रविवार की इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

West Bengal Assembly Elections 2021 Shivsena has decided to contest

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की जानकारी देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ चर्चा के बाद, शिवसेना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हम जल्दी ही कोलकाता पहुंचेंगे। जय हिंद।' गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कई राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बीच शिवसेना के भी चुनाव में हिस्सा लेने से माना जा रहा है कि बीजेपी की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

अधीर रंजन ने ममता को साथ आने का दिया न्योता
बता दें कि कांग्रेस (congress) नेता अधीर रंजन चौधरी(Adhir Ranjan Chowdhury) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी(West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) को कांग्रेस में शामिल सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि, आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव(West Bengal Assembly election) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए टीएमसी कांग्रेस के साथ मिलकर लड़े। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की यह टिप्पणी सौगत रॉय द्वारा कांग्रेस और CPM को TMC के साथ मिलकर बंगाल में चुनाव लड़ने के बयान पर आई है।

यह भी पढ़ें: बोले अमित शाह-'कश्मीर में बिना खून का एक बूंद बहाए हुए शांति से चुनाव', कांग्रेस पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+