बोले अमित शाह-'कश्मीर में बिना खून का एक बूंद बहाए हुए शांति से चुनाव', कांग्रेस पर साधा निशाना
None had the courage to abrogate the provisions of Article 370 in Jammu-Kashmir: Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कर्नाटक के बागलकोट के एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम केवल आरोप लगाना है,आप लोग उन पर भरोसा ना कीजिए, वो केवल भड़काने का काम करती है, उसका काम ही है केवल भ्रम फैलाना।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने की 70 साल से किसी की हिम्मत नहीं थी। 5 अगस्त 2019 को PM मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को समाप्त करके कश्मीर को हमेशा के लिए भारत से जोड़ने का काम किया है। आज कश्मीर पूरी तरह से इंडिया का हिस्सा है।
कश्मीर का नागरिक विकास चाहता है: अमित शाह
वहां को लोग खुश हैं, कश्मीर का नागरिक विकास चाहता है, तभी तो आज वहां खून का एक कतरा बहाए बिना चुनाव हुए हैं। मोदी सरकार देश के नागरिकों का केवल भला ही चाहती है। उसके फैसले देश हित के लिए ही है। लेकिन कुछ लोग केवल लोगों को भ्रमित करने का काम करते हैं। मालूम हो कि अमित शाह कश्मीर में हुए डीडीसी इलेक्शन की बात कर रहे थे।
किसानों के भले के लिए है कृषि कानून
आपको बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कर्नाटक के दौरे पर हैं, जहां रविवार को उन्होंने बागलकोट जिले के करकलमट्टी गांव में केदारनाथ शुगर एंड एग्रो प्रोडक्ट्स लिमिटेड की इथेनॉल परियोजना का उद्घाटन किया। इसके बाद जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मैदान में आयोजित सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नए कृषि कानूनों को भी किसानों के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। तीनों कृषि कानून किसानों की आय को कई गुना बढ़ाने में मदद करेंगे। अब किसान देश और दुनिया में कहीं भी कृषि उत्पाद बेच सकते हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications