West Bengal Assembly Elections 2021: मिदनापुर में भिड़े बीजेपी-टीएमसी समर्थक, कई घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन राजनीतिक पारा अभी से बढ़ा हुआ है। सबसे ज्‍यादा मामले बीजेपी और टीएमसी में सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। पूर्व मेदिनीपुर जिले के रामनगर में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि भाजपा की तरफ रामनगर इलाके में एक रैली निकली गयी थी।

West Bengal Assembly Elections 2021: मिदनापुर में भिड़े बीजेपी-टीएमसी समर्थक, कई घायल

आरोप यह है कि इस रैली के ऊपर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने अचानक हमला कर दिया। साथ ही कहा यह भी जा रहा है कि यह झड़प हाल ही में भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के समर्थकों और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई है। बताया गया है कि अधिकारी के समर्थकों के साथ भाजपा कार्यकर्ता पूर्वी मिदनापुर के रामनगर में एक रैली निकाल रहे थे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों की तरफ कुछ इशारे किए, जो अपने पार्टी कार्यालय के पास इकट्ठे हुए थे।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। बताया गया है कि पुलिस ने हस्तक्षेप किया, लेकिन दोनों पक्षों के पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर है। रामनगर को टीएमसी के गढ़ के रूप में जाना जाता है। इस घटना के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि हमें अपनी मिट्टी का सम्मान करना और बचाना है। बंगाल को कोई नष्ट नहीं कर सकता। हम बंगाल को गुजरात नहीं बनने देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+