पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी से मिले तेजस्वी यादव, टीएमसी को समर्थन का किया ऐलान

ममता बनर्जी से मिले तेजस्वी यादव, समर्थन का किया ऐलान

कोलकाता। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेजस्वी यादव ने सोमवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है। तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी से मिलकर उन्हें राज्य में हो रहे विधानसभा चुनावों में समर्थन दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के कहने पर वो यहां आए हैं, उन्होंने ममता बनर्जी को पूरा समर्थन दिया है।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: CM Mamata Banerjee से मिले Tejashwi Yadav, दिया समर्थन | वनइंडिया हिंदी
    Tejashwi Yadav met Mamata Banerjee, rjd support to tmc, west bengal assemby elections 2021, RJD, Tejashwi Yadav, Mamata Banerjee, tmc, Kolkata, तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी को दिया समर्थन, पश्चिम बंगाल, तेजस्वी यादव, ममता बनर्जी

    ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, जहां भी जरूरत पड़ेगी हम ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं। हमारी पहली और अहम कोशिश ये है कि भाजपा को पश्चिम बंगाल में बढ़ने से रोका जाए। ममता बनर्जी को जिताने में हम पूरी ताकत लगाएंगे। भाजपा ने देश के लोगों को ठगने का काम किया है, हम चाहते हैं कि भाजपा को यहां मजबूत ना होने दिया जाए।

    तेजस्वी यादव के कोलकाता आने और राजद से मिले समर्थन पर ममता बनर्जी ने कहा, हम लड़ रहे हैं तो तेजस्वी भाई लड़ रहे हैं। अगर तेजस्वी लड़ रहे हैं तो हम लड़ रहे हैं। यह संदेश भाजपा को जाना चाहिए। आप (भाजपा) जान लीजिए बिहार में आपकी सरकार नहीं टिकेगी। पश्चिम बंगाल में भी आपको कुछ नहीं मिलने वाला है।

    पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ नहीं राजद

    बिहार में राजद, कांग्रेस और वामदलों ने मिलकर 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ा था। अभी भी ये दल एक साथ गठबंधन में हैं। पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस और वामदल साथ में चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन यहां राजद ने टीएमसी को समर्थन देने का फैसला लिया है।

    पश्चिम बंगाल में आठ चरण में चुनाव

    पश्चिम बंगाल में इस महीने और अगले महीने आठ चरणों में विधानसभा के चुनाव होंगे। राज्य में 294 सीटों पर चुनाव होना है। मतदान का पहला चरण 27 मार्च को और आखिरी चरण 29 अप्रैल को होगा। मतगणना 2 मई को होगी। राज्य में इस समय ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला टीएमसी, बीजेपी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन में माना जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+