West Bengal Elections: भाजपा को प्रशांत किशोर की नई चुनौती, इस बार सामने रखी ये शर्त

पश्चिम बंगाल में भाजपा को दहाई का आंकड़ा छूने की चुनौती देने वाले प्रशांत किशोर ने अब एक और बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली। West Bengal Assembly Election latest news. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी को दहाई का आंकड़ा छूने की चुनौती देने वाले चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने अब एक और बड़ा बयान दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि भाजपा के नेता उनकी इस चुनौती को स्वीकार करें कि अगर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections 2021) में 200 सीटें हासिल नहीं कर पाई, तो वो पार्टी छोड़ देंगे।

west bengal assembly elections 2021

टीएमसी के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे प्रशांत किशोर ने साथ ही यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को दहाई का आंकड़ा छूने के लिए भी काफी मेहनत करनी होगी और वो 100 से ज्यादा सीटें हासिल नहीं कर पाएंगे, अगर भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें हासिल कीं तो मैं अपना काम छोड़ दूंगा। आपको बता दें कि इससे पहले प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए कहा था कि सरकार समर्थक मीडिया का एक वर्ग जोर-शोर से प्रचार में जुटा है, लेकिन भाजपा बंगाल में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा ने अगर दहाई से ज्यादा सीटें हासिल कीं, तो वे ट्विटर छोड़ देंगे।

पीएम मोदी के लिए भी चुनाव रणनीति तैयार कर चुके हैं प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने यह ट्वीट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान को लेकर किया था, जिसमें उन्होंने 200 सीटें जीतने का दावा किया है। दो दिन के पश्चिम बंगाल दौर पर आए अमित शाह ने बीते शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर की रैली में ममता सरकार पर हमला बोलते हुए यह बयान दिया था। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के लिए भी चुनाव रणनीति तैयार करने की भूमिका निभा चुके हैं। पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए अगले साल अप्रैल-मई के महीने में चुनाव होने हैं और प्रशांत किशोर इस बार टीएमसी की चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+