West Bengal Elections: अमर्त्य सेन के समर्थन में आईं ममता, कहा- बंगाल को दंगों में झोंकना चाहती है BJP
विश्व भारती यूनिवर्सिटी ने कैंपस की जमीन का अतिक्रमण करने वाले जिन लोगों की सूची केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजी है, उनमें अमर्त्य सेन का भी नाम है।
नई दिल्ली। West Bengal Assembly Election latest news. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन (Amartya Sen) को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। ममता बनर्जी ने सोमवार को बयान देते हुए कहा कि अमर्त्य सेन के विचार केंद्र सरकार के विपरीत हैं, इसलिए भाजपा उन्हें निशाना बना रही है। आपको बता दें कि विश्व भारती यूनिवर्सिटी ने कैंपस की जमीन का अतिक्रमण करने वाले जिन लोगों की सूची केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेजी है, उनमें अमर्त्य सेन का भी नाम है। इस मामले में पिछले हफ्ते ही ममता बनर्जी ने अमर्त्य सेन को चिट्ठी भी लिखी थी।

Recommended Video
सोमवार को एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा, 'भाजपा पश्चिम बंगाल को दंगों की आग में झोंकना चाहती है। वो जेएनयू जैसे विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। गांधी जी दंगों के वक्त शांति स्थापित करने के लिए जिस पश्चिम बंगाल के बेलियाघाट आए थे, आज उसी बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। मुझे राजनीतिक तौर पर निशाना बनाया जाता है। चाहे अभिजीत बनर्जी हों या अमर्त्य सेन, इन लोगों का समाज में एक अलग स्थान है। हमारे शिक्षाविदों को निशाना बनाया जा रहा है। आज ये लोग खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं।'
दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के साथ है टीएमसी- ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा, 'पिछले कई सालों में उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में एक शब्द नहीं बोला, लेकिन आज वो नेताजी की बातें कर रहे हैं। दिल्ली में किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, हम उन किसानों के साथ हैं। हम मांग करते हैं कि सरकार वो तीनों काले कृषि कानून वापस ले।' गौरतलब है कि हाल ही में ममता बनर्जी ने अपने पांच वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली के सिंघु बॉर्डर भेजकर किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया था।












Click it and Unblock the Notifications