Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिलीप घोष ने ट्रंप से की CM ममता बनर्जी की तुलना, बोले- हार के बाद वह भी नहीं छोड़ेंगी Nabanna

नई दिल्ली। West Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर करारा हमला किया। उन्होंने सीएम बनर्जी की तुलना अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से की है। दिलीप घोष ने कहा, 'वह (ममता बनर्जी) ने हमेशा टंप की तरह अडिग व्यवहार, तानाशाही व्यवहार दिखाया है जो लोकतंत्र में विश्वास नहीं करता है। उनकी पार्टी में खुद कोई लोकतंत्र नहीं है, लोग छोड़ कर चले जा रहे हैं। राज्य में कोई लोकतंत्र या कानून और व्यवस्था नहीं है।'

West Bengal Assembly Elections 2021 Dilip Ghosh compared CM Mamata Banerjee to Trump

गौरतलब है कि इस वर्ष पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होना है जिसके मद्देनजर बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने राज्य का दौरा शुरू कर दिया है। दो महीने के अंतराल में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो बार ममता बनर्जी के गढ़ पहुंचे हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेताओं ने सीएम ममजा बनर्जी का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसी सिलसिले में चुनाव से पहले दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

दिलीप घोष ने ममता बनर्जी की तुलना डोनाल्ड ट्रंप से करते हुए भविष्याणी की है कि ट्रंप की तरह ही विधानसभा चुनाव में सीएम ममता की भी शर्मानक हार होगी। उन्होंने कहा, 'आज जिस तरह से डोनाल्ड ट्रंप व्यवहार कर रहे हैं, अगर ममता बनर्जी जैसा तानाशाह हारता है, तो वह नबना को नहीं छोड़ेगी। उसके व्यवहार से लोगों को लगता है कि वह ऐसा कुछ कर सकती है। चुनाव हारने पर भी वह नबना को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होगी।' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां दिलीप घोष का इशारा डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव हारने के बाद भी ह्वाइट हाउस ना छोड़ने के ऐलान से है।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: रेप पीड़ित आदिवासी बच्ची से मिले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, ममता सरकार पर साधा निशाना

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+