पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट का गठबंधन, अधीर रंजन चौधरी ने किया ट्वीट

West Bengal assembly elections 2021: पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से लेफ्ट के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के मुखिया अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आज कांग्रेस के हाई कमान ने आज आधिकारिक रूप से पश्चिम बंगाल में लेफ्ट दलों के साथ गठबंधन की स्वीकृति दे दी है। बता दें कि अगले साल पश्चिम बंगाल के अलावा तमिल नाडु, केरल, असम और पुड्डुचेरी में चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले सेंट्रल कमेटी ऑफ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) ने अक्टूबर माह में ही पश्चिम बंगाल में सेक्युलर दलों के साथ गठबंधन की मंजूरी दे दी थी। जिसमे कांग्रेस पार्टी भी शामिल थी।

Recommended Video

    West Bengal Assembly Elections 2021: Adhir Ranjan बोले, Congress-Left का होगा गठबंधन |वनइंडिया हिंदी
    adhir ranjan

    सीपीआईएम ने भी सेंट्रल कमेटी के फैसले के साथ जाने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि 2016 के चुनाव में सेंट्रल कमेटी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया था। लेकिन बाद में चुनाव में कांग्रेस ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि लेफ्ट दलों ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिसके बाद लेफ्ट दलों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन का फैसला लिया। अहम बात यह है कि इस बार के चुनाव मे पश्चिम बंगाल में टीएमसी, लेफ्ट दलों और कांग्रेस के अलावा भारतीय जनता पार्टी सबसे अहम विपक्ष के तौर पर सामने आया है। लिहाजा अब बंगाल में चुनाव त्रिकोणीय होने वाला है।

    इससे पहले अधीर रंजन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रदेश में भाजपा की एंट्री टीएमसी ने कराई थी। टीएमसी ने ही बंगाल में भाजपा के लिए दरवाजे खोले थे। 1999 में भाजपा-टीएमसी के गठबंधन का जिक्र करते हुए चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने उस वक्त ममता बनर्जी को भाजपा को लेकर चेतावनी दी थी। अधीर रंजन ने कहा कि बंगाल में भाजपा की एंट्री कराने के लिए ममता बनर्जी को प्रदेश को लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+