बंगाल में बोले अमित शाह-मछुआरों का मछली TMC के गुंडे खा गए

Amit Shah worshiped in Bharat Seva Sangh, said - Our life tradition is being respected all over the world.

West Bengal assembly election 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते बंगाल में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी है। एक बार फिर देश के गृहमंत्री और भाजपा ने अमित शाह बंगाल के दौरे पर हैं। गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के भारत सेवा संघ में पहुंच कर पूजा-अर्चन की। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आज भारतीय संस्कृति, हमारे संस्कार, जीवन परंपरा को पूरी दुनिया सम्मान के साथ देखती है, इस दिशा में हम काफी कुछ कर पाए हैं।

as

Recommended Video

    West Bengal Election 2021 : Amit Shah ने Bharat Seva Sangh में की पूजा | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा ममता बनर्जी सरकार को हटाने के बाद भाजपा सरकार को लाना हमारा उद्देश्य नहीं है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि पश्चिम बंगाल में स्थिति में बदलाव हो, राज्य के गरीबों की स्थिति में बदलाव हो, राज्य की महिलाओं की स्थिति में बदलाव हो।

    उन्‍होंने कहा यह सत्ता में बदलाव नहीं है, यह गंगासागर के प्रति सम्मान, क्षेत्र के मछुआरों में बदलाव लाने के बारे में है। अमित शाह ने कहा कि बंगाल में मछुआरों की मछली टीएमसी के गुंडे खा गए। उन्‍होंने सवाल उठाया कि जब तक पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार है तब तक क्या पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति ठीक हो सकती है, जब तक कि ममता बनर्जी की सरकार है? क्या बंगाल प्रगति की राह पर चल सकता है?

    कपिल मुनि आश्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा के शुद्धिकरण का नमामि गंगे कार्यक्रम चला है, मगर वो बंगाल आकर रूक जाता है। मुझे पूरा भरोसा है कि ​यहां भाजपा की सरकार बनेगी तब बंगाल से गंगासागर तक भी नमामि गंगे पूरा होगा।

    अमित शाह ने कहा हमारी सरकार बनने के बाद हम ये सु​निश्चित करेंगे कि यहां केंद्र सरकार की पर्यटन की जितनी भी योजनाएं हैं उनको लागू करें और यहां उत्तरायण का जो मेला लगता है उसे बहुत बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बनाएं।

    https://www.filmibeat.com/photos/aishwarya-arjun-41606.html?src=hi-oiसाउथ की सनसनी ऐश्वर्या अर्जुन की दिलकश तस्वीरें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+