VIDEO: पुलिस अधिकारी से बोले बीजेपी सांसद, विशेषाधिकार प्रस्ताव आया तो मर जाओगे
पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में हुई हिंसा के बाद सियासी पारा गरमाया हुआ है। इस बीच बीजेपी के तीन सांसद बशीरहाट जाने की कोशिश में थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें बशीरहाट जाने से रोकने की कोशिश की।
बशीरहाट (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में हुई हिंसा के बाद सियासी पारा गरमाया हुआ है। इस बीच बीजेपी के तीन सांसद बशीरहाट जाने की कोशिश में थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें बशीरहाट जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान बीजेपी सांसदों की एक पुलिस अधिकारी से बातचीत हो गई। इस दौरान बीजेपी सांसद ओम माथुर ने पुलिस अधिकारी को धमकी देते हुए कहा कि अगर विशेषाधिकार प्रस्ताव आया तो मर जाओगे। बीजेपी सांसद बशीरहाट जाने की कोशिश में जुटे रहे आखिर में पुलिस ने बीजेपी के तीनों सांसदों को हिरासत में ले लिया।

बशीरहाट जा रहा था बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल
बशीरहाट में हुई हिंसा के बाद से लगातार नेताओं की कोशिश इस इलाके में जाने की है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बशीरहाट जाने की कोशिश में था। बीजेपी के इस प्रतिनिधिमंडल में तीन सांसद मीनाक्षी लेखी, ओम माथुर और सत्यपाल सिंह थे।
हालांकि तीनों सांसदों को बशीरहाट जाने से पहले पुलिस ने उन्हें शांति और सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए रोक लिया। बावजूद इसके बीजेपी नेता वापस लौटने को तैयार नहीं हुए। पुलिस की कार्रवाई का बीजेपी सांसदों ने विरोध किया। इसी दौरान बीजेपी सांसद ओम माथुर पुलिस अधिकारी से इसकदर नाराज हो गए कि विशेषाधिकार हनन के नोटिस की चेतावनी दे दी। ओम माथुर ने कहा कि अगर प्रिविलेज मोशन आएगा तो मर जाओगे। देखिए पूरा वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications