असम और पश्चिम बंगाल में वोटिंग शुरू होते ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर की ये अपील
असम और पश्चिम बंगाल में वोटिंग शुरू होते ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर की ये अपील
असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021: असम और पश्चिम बंगाल में आज (शनिवार 27 मार्च) पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गए हैं। दोनों राज्य में वोटिंग शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और असम दोनों राज्यों के लिए अलग-अलग ट्वीट कर वोटिंग करने की अपील की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी असम और बंगाल की जनता से कोरोनाा की सावधानियां बरतते हुए वोटिंग करने की अपील की है। पश्चिम बंगाल में आद 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। वहीं असम में 12 जिलों की 47 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। दोनों राज्यों में वोटिंग शाम के 6 बजे तक जापी रहेगी।
Recommended Video

पीएम मोदी ने ट्वीट कर क्या कहा?
-अपने पहले ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, '' असम में पहले चरण का चुनाव शुरू हो चुका है। रिकॉर्ड संख्या में वोट देने की योग्य मतदाताओं से अपील करता हूं। मैं खासकर अपने युवा मित्रों को वोट देने के लिए लिए आग्रह कर रहा हूं।''
-एक अन्य ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू हो रहा है। जिन-जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करूंगा कि आज रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।''

जेपी नड्डा बोले- याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!
असम और पश्चिम बंगाल में जारी मतदान के बीच बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ट्वीट कर दोनों राज्यों की जनता से वोटिंग की अपील की है। जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, ''बंगाल विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है। आपका वोट आपके और आपके राज्य के भविष्य की इबारत लिखेगा। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोरोना संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान!''
एक अन्य ट्वीट में जेपी नड्डा ने लिखा, ''असम विधानसभा चुनावों में आज प्रथम चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना जरूरी है।''
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications