पश्चिम बंगाल में गिरा एक और निर्माणाधीन पुल, हादसे से मचा हड़कंप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक और निर्माणाधीन पुल गिर गया है। यह घटना पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना जिले के काकद्वीप का है, जहां नदी पर बन रहा पुल भरभरा कर गिर गया। हालांकि अभी तक इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में पुल गिरने की एम महीने में ये तीसरी घटना है। इससे पहले 4 सितंबर को माजेरहाट में पुल गिरने से चार लोगों की मौत हो गई थी।

Recommended Video

    Mamta Benerjee की Government में क्यों हो रहे Under Construction Bridge Collapse|वनइंडिया हिंदी
    West Bengal: An under-construction bridge collapsed on Kalnagini river at Kakdwip in South 24 Parganas district

    जबकि इस घटना के तीन दिन बाद ही 7 सितंबर को उत्तरी बंगाल में सिलीगुड़ी के नजदीक एक पुराना पुल गिर गया था जिसमें एक ट्रक चालक घायल हो गया था। पुल गिरने की सूचना मिलने के बाद राहत व बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई है। इसके साथ-साथ अधिकारियों की एक टीम भी घटना का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंची हुई है। पुल गिरने के बाद काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठे भी हो गए हैं। जो फोटो सामने आया है उससे ये तो साफ जाहिर हो रहा है कि ये घटना बड़ी है।

    विरोधियों के निशाने पर राज्य सरकार
    एक के बाद एक तीन पुल गिरने के बाद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार विरोधी पार्टियों के निशाने पर आ गई है। कोई इसे भ्रष्टाचार की भेंट बता रहा है तो कोई अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगा रहा है। हालांकि अभी तक इस पुल के गिरने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। दक्षिण के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि यह घटना सोमवार सुबह में हुई है। हम लोग आगे की जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- सिक्किम जाकर 'फोटोग्राफर' बने पीएम मोदी, ट्विटर पर शेयर की खुद की ली हुईं खूबसूरत तस्वीरें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+