देखते ही देखते गिर गई पानी से भरी विशालकाय टंकी, Video हुआ वायरल

Recommended Video

    West Bengal में चंद सेकेंड में पानी से भरा Water Tank Collapse, Viral Video | Oneindia Hindi

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बांकुरा में पानी से भरी भारी-भरकम टंकी देखते ही देखते ही जमींदोज हो गई। महज कुछ सेंकंड में पानी की टंकी भरभरा कर गिर गई, जिसके इलाके में हड़कंप मच गया। पानी टंकी के गिरने के बाद जलापूर्ति ठप हो गई तो साथ ही आसपास का पूरा इलाका जलमग्न हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदारों की लापरवाही के कारण ये टंकी भरभरा कर गिर गई।

    West Bengal: An overhead water tank collapses in Sarenga, Bankura, video

    घटना के समय मौके से कुछ लोग गुजर रहे थे, लेकिन टंकी में पड़ी दरारें देखकर ये लोग वह रूक गए। उनमें से ही किसी ने पानी टंकी के गिरने का वीडियो बना लिया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    बांकुरा के सारेंगा में 700 लीटर क्षमता वाली पानी टंकी का निर्माण साल 2017 में हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआती दिनों में ही इस टंकी में दरारें दिखाई देने लगी थीं। लेकिन इसपर ध्यान नहीं दिया गया और यही कारण है कि पानी की टंकी देखते ही देखते चंद मिनटों में भरभरा कर गिर गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है और इसकी जांच की जानी चाहिए।

    वहीं, पानी की टंकी गिरने से इलाके में जल आपूर्ति ठप हो गई, जबकि टंकी के गिरने के बाद आसपास का पूरा इलाका जलमग्न हो गया, इस टंकी में सैकड़ों लीटर पानी भरा हुआ था। स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी गुस्सा है। उनका आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से पानी की टंकी ढही है। उन्होंने टंकी-निर्माण में वित्तीय अनियमितता और खराब मैटेरियल प्रयोग करने का आरोप लगाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+