पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा चार लोगों की मौत बांकुरा में हुई। इसके अलावा पूर्वी मिदनापुर, बीरभूम, नॉर्थ 24 परगना और हुगली जिले में भी बिजली गिरने की वजह से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने की वजह से ऐसी घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले हुगली जिले में एक क्रिकेटर की मौत भी एक दिन पहले बिजली गिरने से हुई थी।

पश्चिम बंगाल में मौसम बिगड़ा हुआ है। इलाके के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। इस दौरान पश्चिम बंगाल में अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से 8 लोगों की जान चली गई। सबसे ज्यादा चार लोगों की मौत बांकुरा जिले में हुई है। इसके अलावा पूर्वी मिदनापुर जिले में एक व्यक्ति की जान गई। इसके अलावा बीरभूम, उत्तर 24 परगना और हुगली जिले में बिजली गिरने की वजह से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इससे पहले रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में दर्दनाक घटना हुई थी जिसमें 21 साल के क्रिकेटर की मौत हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक, ऑलराउंडर क्रिकेटर देवव्रत पर तब बिजली गिर गई जब वे साथी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करने उतरे थे। बेहोश क्रिकेटर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications