WELCOME 2022: नई उम्‍मीद और नए जोश के साथ वर्ष 2022 का हुआ स्‍वागत

नई दिल्‍ली, 31 दिसंबर। 21वीं सदी का 2021 वां साल खट्टी-मीठी यादों के साथ अलविदा हो गया और नई उम्‍मीदों और नए जोश के साथ नया साल 2022 शुरू हो चुका है। दुनिया भर के लोगों ने नए साल का जश्‍न जमकर मनाया। हर कोई आंखों में कई सपने और नववर्ष से कई आशाएं संजोए नए साल में उत्‍साह से प्रवेश किया। कई राज्यों में कोरोना के कारण नाइट कफ्यू लगा रहा जिसके कारण पिछले साल की तरह इस साल भी लोगों ने घरों में कैद होकर नए साल का जश्‍न मनाया।

pic

हर किसी के दिल में बस ये ही दुआ है कि कोरोना ने जो पिछले दो सालों में लोगों को जो दुख दिखाया उस कोरोना से नए साल में पूरी तरह से निजात मिल जाए और दो साल पहले जैसे हर कोई खुली हवा में बेधड़क होकर सांस ले रहा था वैसा फिर से हो जाए। वहीं कोरोना के कारण जिनकी जिंदगी पटरी से उतर गई है उन्‍हें नूतन वर्ष में नई दिशा दिखे और वो पूरी ऊर्जा से अपने सपने को पूरा कर सके।

new year

यूपी में नाइट कफ्यू लगाया गया हे से में किसी भी व्यक्ति को 11:00 बजे के बाद पार्टी करना या घर के बाहर आने की भी अनुमति नहीं थी। वहीं सरकारी इमारमों को रोशनी से सजाया गया।

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस NewYear 2022 . की पूर्व संध्या पर खूबसूरत लाइटों से सजाया गया।

नार्थ कोरिया में कुछ इस तरह से नए वर्ष का जश्‍न मनाया गया।

NewYear . की पूर्व संध्या पर मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक में एच लाइट एंड लेजर शो का आयेाजन किया गया।

वहीं नव वर्ष, 2022 का पहला दिन देश के अन्नदाताओं को समर्पित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया 1 जनवरी 20022 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम-किसान की 10वीं किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा। इसके तहत 20 हजार करोड़ रु की राशि के ट्रांसफर से 10 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+