Wedding Season: 23 नवंबर से शुरु देशभर में लग्न का दौर, 38 लाख शादियों में 4.7 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद
दिवाली के त्योहारी सीजन के खत्म होने के बाद अब शादियों का दौर शुरु होने को है। अनुमान है कि 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस लग्न सीजन में करीब 38 लाख शादियां देशभर में होनी है। शादियों के इस महामेला में कारोबारियों को 4.7 लाख करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद जता रहा है।
व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की मानें तो अकेले दिल्ली में करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

CAIT ने कहा कि सीजन के दौरान शादी की तारीखें 23, 24, 27, 28, 29 नवंबर और 3, 4, 7, 8, 9 और 15 दिसंबर हैं। लग्न सीजन के बाद क्रिसमस और न्यू ईयर ...
वहीं, सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल का यह भी अनुमान है कि लग्न सीजन के 15 दिसंबर के खत्म होते ही कारोबार क्रिसमस और न्यू ईयर की बिक्री का रूप ले लेगा। इसके बाद 14 जनवरी से संक्रांति के साथ शुरू होने वाले शादी के मौसम में एक और उछाल आएगा।












Click it and Unblock the Notifications