गुजरात: जिला शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर हैकर्स ने लिखा पाकिस्तान जिंदाबाद
अप्रैल में हैकर्स ने IIT दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ऑफिशियल बेबसाइट हैक किया था। उसके पीछे पाकिस्तान हैकर्स का हाथ होने की बात सामने आई थी।
नई दिल्ली। गुजरात के सूरत जिला शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैकर्स ने हैक कर लिया और मुख्यपेज पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखकर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। हालांकि वेबसाइट हैक होने के कुछ देर बाद ही सबकुछ की रिस्टोर कर लिया गया।

ये कोई पहला मौका नहीं है जब सूरत जिला शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कि गई हो इससे पहले इसी साल फरवरी में शिक्षा विभाग की वेबसाइट हैक हुई थी जब हैकरों ने पीएम मोदी के खिलाफ जहर उगला था और कश्मीर का जिक्र किया था।
अप्रैल में हैकर्स ने IIT दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ऑफिशियल बेबसाइट हैक किया था। उसके पीछे पाकिस्तान हैकर्स का हाथ होने की बात सामने आई थी। हैकर्स ने खुद को PHC ग्रुप का सदस्य बताया था। आपको बता दें कि PHC वही ग्रुप है जिसने पिछले साल भारत की 7100 वेबसाइट को हैक करने का दावा किया था। हालांकि वेबसाइट हैक होने के थोड़े ही समय में रिस्टोर कर लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications