Weather:अगले तीन दिनों तक इन 10 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, Skymet ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच देश के कई राज्यों में गर्मी और बारिश के बीच आंख-मिचोली चल रही है, कहीं लोग गर्मी से परेशान हैं तो कहीं पर बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के पास पहुंच गया है, इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर है, इसी कारण राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी देखने को मिल रही है तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार में 4 से 6 मई के बीच भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान पटना, गया, भागलपुर, चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, लखनऊ, अयोध्या, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, एटा, इटावा, लखनऊ और कानपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है..

भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है..

जबकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा, असम-मेघालय, केरल और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है, तो वहीं उसने कहा है कि बिहार, असम मेघालय, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली और ओलावृष्टि के होने की संभावना है।

बारिश और ओलावृष्टि के आसार

बारिश और ओलावृष्टि के आसार

जबकि विभाग की माने तो जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा भी मौसम खराब रहने की उम्मीद है तो वहीं हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार बने हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होने की संभावना

तो वहीं दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है, अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में तेज़ हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश कई जगहों पर हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार में भी बारिश देखी जा सकती है तो वहीं बागपत, बुलंदशहर, मध्य, पूर्व, पश्चिम, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली में तेज़ हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलेगी और गरज के साथ बारिश होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+