Weather Updates: कई राज्यों में आज भी Yellow Alert, जानिए दिल्ली के मौसम का हाल

नई दिल्ली, 30 सितंबर। साउथ वेस्ट मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव में है लेकिन जाते-जाते ये लोगों को तंग ही कर रहा है। दरअसल देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बंगाल, जहां पर आईएमडी ने Yellow Alert जारी किया हुआ है।

48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया

48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने इन राज्यों में अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है तो वहीं उत्तर भारत में भी आज कई जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश संभव है। उसका कहना है कि आज उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में भी आज भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।

बरसात होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं

बरसात होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं

इसने पंजाब, हरियाणा , राजस्थान और गुजरात में भी हल्की बारिश होने की बात कही है, हालांकि दिल्ली में बारिश ना होने के चांस हैं। आईएमडी ने कहा कि आज दिल्ली के कुछ इलाकों में बादल भले ही छाए रहेंगे लेकिन बरसात होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आज यहां पर न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग करेगी प्रेसवार्ता

मौसम विभाग करेगी प्रेसवार्ता

मौसम विभाग आज दिन में आने वाले मौसम के बारे में जानकारी देने के लिए एक प्रेसवार्ता भी करने वाला है। जिसमें वो मानसून की वापसी की जानकारी और सर्दियों के बारे में जानकारी दे सकता है।

Recommended Video

    Railway की नई सुविधा, टेंशन फ्री होकर सो सकते हैं यात्री नहीं छूटेगा Station| वनइंडिया हिंदी |*News
    पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार

    पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। उसके मुताबिक तमिलनाडु,कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अंडमान में एक बार फिर से अच्छी खासी बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं पहाड़ों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं, जिसके कारण लोगों को सचेत रहने के लिए बोला गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+