Weather Updates: यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में Orange Alert जारी

नई दिल्ली, 18 अगस्त। एक बार फिर से मानसून तेज रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि 19 अगस्त से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश की आशंका है, जबकि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में भी कल के बाद मौसम बदलेगा और 20- 22 अगस्त तक जमकर बारिश होने के आसार हैं। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल,मध्यप्रदेश,तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने इन सभी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

Recommended Video

    Weather Updates: Delhi-NCR के लोगों को गर्मी से मिलने वाली है राहत | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में Orange Alert

    दिल्ली में Orange Alert

    मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अब उमस का दौर खत्म होगा और 20 अगस्त के बाद से भारी बारिश के आसार हैं और अनुमान के मुताबिक बारिश का ये दौर अगले 10 दिनों तक जारी रहने वाला है इसलिए दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

    बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर डेवलप हो रहा

    बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर डेवलप हो रहा

    आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर डेवलप हो रहा है जो कि एमपी की और बढ़ रहा है, जिसके कारण मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कल से पूर्वोत्तर का भी मिजाज बदला-बदला सा दिखाई देगा।

     पूर्वोत्तर में जमकर बरसेगा सावन

    पूर्वोत्तर में जमकर बरसेगा सावन

    विभाग के मुताबिक सिक्किम,असम-मेघालय समेत पूर्वोत्तर में जमकर सावन बरसने वाला है तो वहीं दक्षिण भारत भी बारिश में भीगने को तैयार है। कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है तो वहीं तेलंगाना में जोरदार बरसात हो सकती है।

    महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कही ये बात

    महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कही ये बात

    गौरतलब है कि एक दिन पहले ही आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश के आसार हैं। तेलंगाना, झारखंड ,पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं यूपी में भी जमकर मेघ बरस सकते हैं।

     स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

    स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा,तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी,बिहार में जोरदार बारिश के आसार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+