Weather Updates: तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार, स्कूल बंद, कई जिलों में Orange Alert
चेन्नई, 2 नवंबर। तमिलनाडु में इस वक्त पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय है और इस वजह से राज्य में अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है और स्कूलों में अगले 5 दिनों के लिए छुट्टी कर दी गई है।
Recommended Video

भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक पुदुकोट्टई, रामनाथपुरम, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कुड्डालोर और कन्याकुमारी में 4 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा है कि विल्लुपुरम, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू जिलों और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं और इस कारण यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा
जहां तक चेन्नई की बात है तो यहां अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा, यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
मछुआरों को समुद्र में न जाने को कहा गया
जबकि अगले दो दिनों के लिए केरल के मछुआरों को समुद्र में न जाने को कहा गया है तो वहीं गजपति, गंजम और कोरापुट में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश का असर आस-पास के राज्यों पर भी
तमिलनाडु की बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा। इस वजह से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने यहां भी अलर्ट जारी किया हुआ है।

अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के आसार
तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली स्काईमेट ने कहा है कि अगले 48 घंटों के दौरान तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। जबकि 6 नवंबर के बीच दक्षिण भारत के कई हिस्सों के साथ-साथ गोवा और कोंकण के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
बारिश होने के आसार
तो वहीं 5 से 7 नवंबर के बीच, बारिश तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश हो सकती है। जबकि कोच्चि, चेन्नई, पुडुचेरी, मंगलुरु, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, बेलगाम, बेल्लारी, रायचूर में भी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।









Click it and Unblock the Notifications