Weather Updates: दिल्ली-NCR में आज भी हो सकती है बारिश, यहां के लिए जारी हुआ Yellow Alert
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई है जिसके बाद सर्दी एकदम से बढ़ गई है, तेज हवा के साथ ओले भी पड़े है, जिसकी वजह से लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है, खराब मौसम के चलते कई उड़ान सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा. बारिश और तेज को देखते हुए कई फ्लाइट्स डायवर्ट कर दी गई हैं तो वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी
यही नहीं मौसम विभाग ने आज के लिए जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। भारी बर्फबारी की वजह से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद पड़ा है। विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अचानक ये बारिश हुई है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट
इस डिस्टर्बेंस का असर आज भी रहेगा और इस वजह से आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, आधे से ज्यादा मध्य प्रदेश और वेस्टर्न यूपी में बारिश के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां भी बरस सकते हैं मेघ, गिरेगा पारा
तो वहीं स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और हिमपात होने की संभावना है।पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में भी गरज के साथ बारिश के आसार हैं।
हल्की से मध्यम बारिश
मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, राजस्थान और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं विदर्भ, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम और असम में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications