Weather Updates Today: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, शिमला में टूटा रिकॉर्ड ,जानिए दिल्ली के मौसम का हाल

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है।

Weather Updates Today

Weather Updates: उत्तर भारत में अब पारा तेजी से चढ़ने लग गया है और लोगों को अब गर्मी का एहसास होने लग गया है, दिन में धूप अब कड़ी लगने लगी है, हालांकि सुबह-शाम अभी भी ठंड बनी हुई है और लोगों को कंबल-रजाई की जरूरत पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अब आने वाले दिनों में पारा तेजी से चढ़ेगा, हालांकि फरवरी में ही हो रहे गर्मी वाले बर्ताव ने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया है, आपको बता दें कि आज अनुमान के मुताबिक दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। रविवार को यहां अधिकतम पारा 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम पारा 14-15 डिग्री जा सकता है। फिलहाल मौसम के साफ रहने पर दिल्ली में प्रदूषण लेवल काफी बढ़ गया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 299 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 341 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 3982 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 371 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -347 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 321 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 348 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों पर कम हुआ

जहां दिल्ली-एनसीआर का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों पर कम हो गया है और यहां पर भी अब पारा चढ़ने लग गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शिमला शहर में कल शनिवार को उच्चतम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया , जिसने 23 फरवरी 2015 को 14.2 डिग्री सेल्सियस के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, फरवरी में ही गर्मी बढ़ने से सैलानियों की आवाजाही यहां कम हो गई है, जिससे पर्यटन पर प्रभाव पड़ा है तो वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड और कश्मीर में आज भी मौसम साफ रहने वाला है और लोगों को दिन में धूप देखने को मिलेगी।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आज धूप निकलेगी

तो वहीं दक्षिण भारत में भी मौसम साफ और शुष्क रहेगा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आज धूप निकली हुई है तो वहीं दूसरी असम औऱ सिक्किम में बूंदा-बांदी के आसार दिख रहे हैं , जबकि महाराष्ट्र का भी पारा चढ़ने के आसार है, फिलहाल यहां भी मौसम ड्राई बना हुआ है।

DEEPAK SAXENA
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+