Weather: दिल्ली में मौसम हुआ साफ लेकिन इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

AAJ KA Mausam: देश की राजधानी में अब अगले दो-तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

IMD Weather:

Weather updates: देश के मौसम में इस वक्त उलटफेर जारी है, दो दिन की बेतहाशा बारिश के बाद आज दिल्ली में मौसम साफ है, जिससे लोगों को राहत मिली हुई है। हालांकि राजस्थान, हरियाणा के कई इलाकों में आज भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों के अंदर फतेहाबाद, आदमपुर, हिसार, अलवर, झुंझुनू में तेज बारिश होने के आसार हैं।

बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार

तो वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तरकाशी,चमोली, पिथौरागढ़ इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आज दिन में धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 191 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 187 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 143 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 113 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -187 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 113 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 119 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने के आसार हैं।

कुछ इलाकों में भी आज बरसात हो सकती है

पहाड़ों पर भी आज बारिश के आसार हैं, कश्मीर और हिमाचल में भी आज बरसात हो रही है तो वहीं महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी आज बरसात हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ इलाकों में भी आज बरसात हो रही है तो वहीं पूर्वोत्तर के इलाकों में आज बरसात हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि आज के बाद से मौसम में चेंज होगा और तापमान में इजाफा हो सकता है और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में लोगों हीटवेव का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+