Weather Updates: आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में होगी बारिश लेकिन कल से मौसम फिर लेगा करवट

नई दिल्ली, 06 मई। दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश होने के कारण तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी की आंशका व्यक्त की है लेकिन 7 मई से एक बार फिर से राज्यों में पारा चढ़ेगा और लोगों को 'लू' का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी जबकि कल से एक बार फिर से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा और गर्मी बढ़ेगी।

Recommended Video

    Weather Update: आज भी नही चलेगी Heatwave, आज यंहा होगी बारिश, जानें मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है

    दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है

    दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है,हालांकि आईएमडी ने ये भी कहा है कि अब से राज्यों में Pre Monsoon एक्टिविटी भी देखने को मिलेगी जिससे कई राज्यों में आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है।

    कश्मीर और लद्दाख में बारिश का अलर्ट जारी

    कश्मीर और लद्दाख में बारिश का अलर्ट जारी

    उसने दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, एमपी, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की आंशका को व्यक्त किया है। जबकि हिमाचल, कश्मीर और लद्दाख में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    स्काईमेट ने ये कहा

    स्काईमेट ने ये कहा

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने भी कहा है कि इस वक्त एक ट्रफ रेखा पंजाब से मणिपुर तक फैली हुई है इसलिए अगले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, ओडिशा , पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    Pre Monsoon गतिविधियां

    Pre Monsoon गतिविधियां

    जबकि उत्तर मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति देखने को मिल सकती है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ Pre Monsoon गतिविधियां भी देखने को मिलेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+